इंसानों के दिमाग की ताकत का मुकाबला कोई मशीन नहीं कर सकती: नारायण मूर्ति

इन्फोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने कहा है कि इंसानों के पास दिमाग की ताकत होती है जिसका मुकाबला कोई मशीन नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि इंसान का दिमाग हमेशा टेक्नोलॉजी से एक कदम आगे रहता है। मूर्ति ने कहा, "एक समय कई लोगों ने सोचा था कि कंप्यूटर हमें अधिक खाली समय देगा। ऐसा नहीं हुआ।"